गूगल पे से लोन कैसे लें ?
आज हम आपको बताएंगे कि गूगल पे से लोन कैसे लें ? गूगल पे से लोन लेने के लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से गूगल पे एप को इंस्टॉल करना होगा।
और गूगल पे एप में रजिस्टर्ड करना होगा। इसके लिए आपको गूगल पे ऐप को डाउनलोड करने के बाद गूगल पे ऐप को ओपन कर लेना है।
और उसमें अपने बैंक में रजिस्टर्ड नंबर के साथ साइन अप कर लेना है। इसके बाद आपको एड बैंक ऑप्शन पर क्लिक करना है। और फिर जिस भी बैंक में आपका खाता है , उसे बैंक को सेलेक्ट कर लेना है। और फिर बैंक सेलेक्ट करने के बाद आपका बैंक तुरंत ऐड हो जाएगा।
इसके बाद आपको अपना यूपीआई पिन क्रिएट करना है। यूपीआई पिन क्रिएट करने के लिए आपको अपने बैंक एटीएम कार्ड की आवश्यकता पड़ेगी। यूपीआई पिन बनाने के लिए आपको अपने एटीएम कार्ड के लास्ट सिक्स डिजिट डालने होंगे , और उसे पर लिखा एक्सपायरी मंथ और ईयर भी डालना होगा।
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा , उसे दर्ज करने के बाद आपको अपना यूपीआई पिन क्रिएट कर लेना है। बधाई हो आपका यूपीआई पिन क्रिएट हो चुका है।
अगर आप आपका यूपीआई पिन क्रिएट हो चुका है , तो आगे बढ़ते हैं सबसे पहले आपको एक डेमो पेमेंट कर लेनी है , जिससे आपका गूगल पे एप एक्टिव हो जाए।
इसके लिए आपको अपने किसी भी मित्र को 100 या 100 से अधिक रुपए की पेमेंट करके अपना गूगल अकाउंट एक्टिव कर लेना है।
इसके बाद आपको स्क्रॉल डाउन करते हुए नीचे आना है। और जहां पर चेक बैलेंस का ऑप्शन आता है , उसके ऊपर सिविल स्कोर चेक करने का ऑप्शन आता है। उसे ऑप्शन पर आपको क्लिक करके अपने सिबिल स्कोर को चेक करना है।
अगर आपका सिबिल स्कोर 720 से ज्यादा होता है। तो आपको अच्छा खासा लोन अमाउंट मिल सकता है।
अब आपको गूगल पे में दिखाए गए बिजनेस आइकन को क्लिक करना है। और बिजनेस क्षेत्र को ओपन करके स्क्रॉल डाउन करते हुए आपके वहां पर काफी सारी लोन देने वाली कंपनियों के नाम दिखाई देंगे। उसमें से जो भी आपको सही लगे उसे कंपनी को चुनकर आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिसमें आपको एमी ऑप्शन दिखाई जाएंगे। आप अपनी EMI को चेक करने के बाद नीचे कंफर्म पर क्लिक कर दीजिए। और जो लोन अमाउंट आपको चाहिए वह वहां पर दिखा दिया जाएगा।
इसके बाद आप अपनी बेसिक डीटेल्स को फाइल करने के बाद लोन के लिए आसानी से अप्रूवल पा सकते हैं। लोन का अप्रूवल मिलते ही , जो बैंक अकाउंट अपने गूगल पे के साथ जोड़ा हुआ है। उस अकाउंट में आपको लोन का अमाउंट मिल जाता है। (कृपया ध्यान दीजिए लोन लेने के बाद अपनी रीपेमेंट टाइम से करते रहिए और लेट फीस से बचिए)